Educational Institutes

सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान एनजीओ द्वारा संचालितके शैक्षणिक संस्थान

शिक्षा से सामाजिक सशक्तिकरण – ग्रामीण व शहरी दोनों समुदायों के लिए

SS Sansthan NGO ने प्रदेश में शिक्षा के माध्यम से कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रभावशाली संस्थाएँ स्थापित की हैं। ये संस्थाएँ न केवल अकादमिक उन्नयन प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता, नैतिकता और सामूहिक चेतना का निर्माण भी करती हैं।
एस.एस. संस्थान शिक्षा, कौशल विकास, बाल संरक्षण एवं पानी‑स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में काम करते हुए समाज में स्थायी परिवर्तन लाने की दिशा में अग्रसर है।


1. सरोजिनी नगर इंटरमीडिएट कॉलेज 

1981 में संचालित यह स्कूल शूरुआत में प्राथमिक शिक्षा केंद्र के रूप में शुरू हुआ, जिसे बाद में इंटर कॉलेज में विकसित किया गया। विशेष रूप से ग्रामीण गरीब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना इसका उद्देश्य है।
यहाँ लड़कियों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है और बोर्ड परीक्षा में छात्र‑छात्राएं अच्छी मेरिट पोजीशन पर रहते आए हैं। छात्रों को होम गाइडेंस और बाह्य गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलता है। 


2. डॉ. राम मनोहर लो़हिया पोस्‍ट ग्रेजुएट महाविद्यालय – Hardoi

एक उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में, यह कॉलेज कला एवं विज्ञान में पोस्ट‑ग्रेजुएशन कोर्सेज प्रदान करता है। यह स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के स्तर तक पहुँचाने की दिशा में प्रयासरत है।
छात्रों को समुचित अकादमिक मार्गदर्शन और शोध‑कार्य में सहभागिता का अवसर मिलता है।


3. शीळ कोचिंग & कंप्यूटर तकनीकी केंद्र (SCCTC)

यह केंद्र विद्यार्थियों एवं युवाओं को कोचिंग एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे उनका कौशल विकास होता है और रोजगार‑उन्मुख दिशा मिलती है।
यह स्वयं‑संचालित पहल है जो तकनीकी साक्षरता बढ़ाने और आत्मनिर्भरता हेतु योजनाबद्ध है। 


4. SSS कैपेसिटी बिल्डिंग सेंटर (CBC)

इस केंद्र का उद्देश्य स्थानीय समुदायों को क्षमता निर्माण अभियानों के माध्यम से सशक्त बनाना है — जिनमें शिक्षक प्रशिक्षण, महिला विकास, प्रेरणात्मक कार्यशालाएँ और सामुदायिक भागीदारी शामिल हैं।
यह केंद्र सीखने व आत्मनिर्भरता के लिए मंच उपलब्ध कराता है।

5. गाँव अलीपुर में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए शिक्षा

एस.एस. संस्थान गाँव अलीपुर में स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पुस्तकें, मार्गदर्शन और बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराता है ताकि वे आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।


6. स्कूल न जाने वाले बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था

परियोजना क्षेत्र में एस.एस. संस्थान द्वारा स्कूल न जाने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षण, आधारभूत ज्ञान और जीवन कौशल की शिक्षा देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाता है।

🔹 हमारी प्रतिबद्धता:
  • सर्वसमावेशी शिक्षा प्रदान करना;

  • ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना;

  • शिक्षा के साथ ही नैतिक, सामाजिक और तकनीकी सशक्तिकरण सुनिश्चित करना।
    ये संस्थाएँ शिक्षा को माइक्रो‑प्लान और जीवन‑परिवर्तन की उपकरण बना रही हैं।

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

“सरदार पटेल जी का जीवन दर्शन एवं राष्ट्र के प्रति योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अस्मिता सिंह ने प्रथम स्थान, कुमकुम वर्मा ने द्वितीय स्थान व सृष्टि श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. के. के. बाजपेई व डॉ . सुधा पांडे उपस्थित रही ।

द्वितीय प्रतियोगिता “सरदार वल्लभ भाई पटेल को जीवन में स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम एवं संविधान पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक रुचि व्यक्त की और प्रश्नों के उत्तर बहुत ही शीघ्र वह सटीक दिए इस प्रतियोगिता में श्याम अवस्थी ने सबसे अधिक प्रश्नों के उत्तर देकर प्रथम स्थान , साधना देवी ने द्वितीय व तन्वी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. स्नेह अवस्थी व डॉ. जागृति जी रही ।

तीसरी प्रतियोगिता मे “राष्ट्र निर्माण में एकता का महत्व” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पक्ष में विजयी प्रतिभागियों में कीर्ति देवी जतिन गुप्ता व कविता देवी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में विजयी प्रतिभागियों में शिवम यादव ने प्रथम सरिता वर्मा ने द्वितीय वह अर्पित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डा. एस.के पांडे व डॉ.विवेक बाजपेई उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता “भारत की एकता के शिल्पकार सादार वल्लभभाई पटेल ” विषय पर आयोजित की गयी जिसमें शालिनी पांडे प्रथम स्थान , विशाल पाल व पारस शर्मा क्रमशः द्वितीय वह तृतीय स्थान पर है इस प्रतियोगिता में निर्णय के रूप में श्री आनंद विशारद व डॉ. नरेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे ।

“सरदार पटेल के जीवन पर आधारित रचनात्मक कार्यो पर आधारित पोस्टर कला प्रतियोगिता में आलोक तिवारी ने प्रथम स्थान , रोहित पाल ने द्वितीय स्थान व अनुष्का सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में निर्णय के रूप में डॉ. प्रिया जायसवाल और डॉ. रश्मि द्विवेदी उपस्थित रहीं ।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर को साफ किया व विद्यालय परिसर के आने वाले रास्ते पर भी सफाई का कार्य किया सभी छात्र-छात्राओं का कार्य सराहनीय रहा ।
डॉ एस एस त्रिवेदी (एनएसएस प्रभारी ) ने सभी छात्र-छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में तथा उनके द्वारा कृत कार्यों के बारे में जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम अलीपुर हरदोई में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह

1 अक्टूबर 2025,अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सर्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम अलीपुर हरदोई में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री रमाकांत पटेल जिला समाज कल्याण अधिकारी हरदोई व विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह अधीक्षक छात्रावास हरदोई के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत परिचय किया गया व प्रतीक चिन्ह देखकर उन्हें सम्मानित किया गया तत्पश्चात संस्थान की गतिविधियों के बारे में डॉक्टर एस के पांडे द्वारा संस्थान की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई
तत्पश्चात उपस्थित बाबा दादियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई इसमें सर्वप्रथम जलेबी प्रतियोगिता मैं श्री शिव शंकर बाबा श्री विनोद बाबा श्री राजाराम सर्वेश गंगा चरण बाबा ने प्रतिभाग किया जिसमें गंगा चरण बाबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

दादी की जलेबी प्रतियोगिता में रचना देवी ,विमला देवी, कलावती व सोना दादी ने प्रतिभाग किया जिसमें रचना दादी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया इसके पश्चात गुब्बारा फुलाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में राजेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व पुरस्कार प्राप्त किया महिलाओं की गुब्बारा प्रतियोगिता में विमला दादी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया कमल का फूल बनाओ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रमाकांत शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व पुरस्कार प्राप्त किया महिला महिला वर्ग में कमल का फूल बनाओ प्रतियोगिता में श्यामा सिंह दादी ने सबसे अच्छा फूल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वह पुरस्कार प्राप्त किया अगली प्रतियोगिता हिंदी के महीने तथा अंग्रेजी के महीने को बताने में विनोद, शिवबक्श, मुनेश्वर श्री पाल ने प्रतिभाग किया जिसमें विनोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया भजन प्रतियोगिता में श्री हेमनाथ ,शिव शंकर ,लक्ष्मण, जसवंत बाबा ने प्रतिभा किया जिसमें जसवंत बाबा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया इसी प्रकार महिलाओं की भजन प्रतियोगिता में प्रीति बोस विद्यावती राम श्री जड़वती तथा राम बेटी ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रीति बोस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया सभी बाबा दादी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करके बहुत ही अपने को खुश महसूस किया और कहा की इन प्रतियोगिताओं ने हमारा मन खुश कर दिया ऐसी प्रतियोगिताएं हर कार्यक्रम में होनी चाहिए आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर संचालित वृद्ध आश्रम में सर्वश्रेष्ठ बाबा के रूप में श्री मुनेश्वर बाबा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ दादी के रूप में श्रीमती श्यामा सिंह दादी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया |

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी वृद्ध बाबा दादी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्ध वह नहीं जो उम्र में वृद्ध है बल्कि वृद्ध वह है जो विचारों में अपनी कार्यशैली में वृद्ध है उसके पास तो उसने बरस का अनुभव है जो यह दर्शाता है कि वह सभी में सर्वश्रेष्ठ है इस अवसर पर उन्होंने कहा की सभी को अपने विचार उत्तम रखना चाहिए । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ एस एस त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी ईश्वर के नाम का स्मरण किसने किसी रूप में अवश्य करते रहें जब भी हम ईश्वर के नाम का स्मरण करते हैं तो ईश्वर हमारी किसी ने किसी रूप में हर संभव मदद करता है हम एक उदाहरण के द्वारा इस बात को जान सकते हैं कि हमारी प्राचीन कहानियां में अजामिल नाम की एक कहानी आती है वह अजामिल ब्राह्मण अपने जीवन में कभी भी कोई अच्छा कार्य नहीं किया था लेकिन उसने अपने पुत्र का नाम नारायण रखा था जब यमदूत उसको लेने के लिए आए तो उसने अपने पुत्र का नाम नारायण पुकारा यह देखकर यमदूत भाग गए और स्वयं भगवान ने उसको स्वर्ग लोक में स्थान प्रदान किया इस प्रकार हमें प्राचीन कहानियों से इस बात की शिक्षा भी मिलती है तो क्यों ना हम किसी ने किसी रूप में ईश्वर का नाम ले और अपने जीवन को सफल बनाएं इस मौके पर वृद्ध आश्रम की प्रबंधक पूजा शर्मा ,सीता देवी , नंदिता, बबीता, रामू, पारुल आदि वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद विशारद ने किया।

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा कचरा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई उन्होंने बताया कि जब हम घरों या किसी संस्थान में आवश्यक सामग्री का इस्तेमाल करते हैं तो एक समय ऐसा आता है जब वह वस्तुएं या सामग्री खराब हो जाती है जैसे प्लास्टिक, ट्यूबलाइट ,पॉलिथीन, या कागज या अन्य वस्तुएं उसमें से सब कुछ कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें हम पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के द्वारा अन्य वस्तुओं का निर्माण कर सकते हैं जैसे प्लास्टिक कांच कागज प्लास्टिक बोतल अवशिष्ट पदार्थ या बचा हुआ भोजन ,इसके लिए हमें विभिन्न प्रकार के कूड़े या कचरे को प्राथमिक स्तर पर अलग-अलग छांटना होता है जिन्हें विभिन्न प्रकार के रंगो के डस्टबिन में रखना होता है।

इस अवसर पर शिवम,शशि देवी ,निहारिका, आकांक्षा, वैष्णवी, सुमन, सुहानी गुप्ता आदि छात्र-छात्राएं तथा डॉ एस के पांडे, डा रश्मि द्विवेदी ,श्री आनंद विशारद ,शुभम मिश्रा ,विवेक आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top
Bokep Indonesia bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep viral bokep indo bokep jav bokep jepang jav terbaru Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored
DAYWINBET DAYWINBET
GOBETASIA GOBETASIA