Vrindavan-Mathura

About Establishment

Vrindavan Mathura was established in 2015. Since then, our commitment to help and provide a shelter to all old age people is helping people a lot. Its our and efforts of you all that today this old age home provided benefit to more than 1500 old age people across nation. Our establishment have all modern amenities like activity rooms, TV with Dish tv connection. We provide healthy and nutritious foods to our residents. Besides that, we do regular medical & dental checkup of our old residents. Besides this we arrange various extracurricular activities for our beneficiaries so they get improved mental health.

🌺 नारी शक्ति : संस्कृति, संस्कार और सृजन की आधारशिला 🌺
उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम, लखनऊ के सहयोग से SSS NGO – सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, वृन्दावन (मथुरा) में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को “भारतीय परंपरा में नारी शक्ति की अवधारणा” विषय पर एक अत्यंत प्रेरक एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ
 अध्यक्ष – श्रीमती स्नेहिल पाण्डेय जी
द्वारा किया गया, जिन्होंने नारी सम्मान और सशक्तिकरण पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे
पद्मश्री अलंकृत डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी जी
(प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक, लेखक एवं अभिनेता)
ने भारतीय सभ्यता में नारी को शक्ति, करुणा और संस्कार की जीवंत प्रतिमूर्ति बताते हुए उपस्थित माताओं एवं अतिथियों को आत्मविश्वास और आत्मगौरव से भर दिया।

संगोष्ठी में
प्रोफेसर दिनेश खन्ना जी एवं   संस्थापक/प्रबंधक डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी ‘मधुपेश’ जी
ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं, अपितु संपूर्ण समाज की दिशा और दशा तय करने वाली शक्ति है।

कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की
🎵 गीता शोध संस्थान एकेडमी, वृन्दावन की छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने, जिनसे संपूर्ण वातावरण ऊर्जा और संवेदना से ओतप्रोत हो उठा।
यह संगोष्ठी नारी चेतना, आत्मबल और भारतीय मूल्यों को पुनः जागृत करने वाला एक अविस्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ

श्री श्याम बिहारी दास एवं श्रीमती जय श्रीदेवी दासी के जन्म दिवस पर कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, वृन्दावन में गुरु महाराज और अतिथियों के साथ भव्य संकीर्तन एवं भजन संध्या कार्यक्रम

महिला कल्याण निगम लखनऊ द्वारा वित्तपोषित, सार्वजनिक शिक्षोंनयन संस्थान द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन वृन्दावन मथुरा में दिनांक – 17.12.2025 को सनातन संकीर्तन ग्रुप के फाउंडर श्री श्याम बिहारी दास द्वारा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जय श्रीदेवी दासी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आश्रय सदन में भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उनके गुरु महाराज इस्कॉन मंदिर ( कृष्ण बलराम मन्दिर) वृन्दावन के मुख्य पुजारी श्रीमान मुकुन्दं दत्त प्रभु अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे , जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमान विकास चन्द्र जी द्वारा गुरू महाराज व उनकी धर्मपत्नी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। गुरु महाराज जी द्वारा माताओं को नाम संकीर्तन करने के हेतु प्रवचन दिये गये और सभी माताओं को आशीर्वाद दिया, और कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन की व्यवस्थाओं की प्रसंशा की गयी ।
उसके उपरांत शाम 3 बजे को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिससे सम्पूर्ण कृष्ण कुटीर भक्तिमय हो गया , माताएं खुशी से झूम उठी ।

SSS NGO में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन

SSS NGO द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में गोवर्धन पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। वृद्ध माता-पिताओं ने मिलकर गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक पूजा की, भजन-कीर्तन किए और दीप जलाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्थान परिवार ने इस अवसर पर सेवा, प्रेम और एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। 

दिवाली पूजा का भव्य आयोजन

SSS NGO द्वारा संचालित वृद्धाश्रम नैमिषारण्य में दिवाली पूजा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। वृद्ध माता-पिताओं ने दीप सजाकर, भजन-कीर्तन और श्रद्धा से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्थान परिवार ने मिलकर प्रेम, अपनापन और सेवा की भावना के साथ इन पावन पर्वों को मनाया। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को महिला कल्याण निगम लखनऊ द्वारा वित्तपोषित एवं सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, वृन्दावन मथुरा में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
🌸 इस अवसर पर माताओं ने भक्ति और सम्मान के भाव से उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह

दिनांक 01/10/2025 को महिला कल्याण निगम लखनऊ द्वारा वित्तपोषित सार्वजनिक शिक्षोंनयन संस्थान द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन वृन्दावन मथुरा, में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमान विकास चन्द्र जी, सनातन संकीर्तन यूट्यूब विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सनातन संकीर्तन की तरफ से हरे नाम संकीर्तन किया गया सभी माताएं भक्ति में लीन हो गयी माताओं ने विशेष आनन्द का अनुभव किया, जिला प्रोबेशन अधिकारी के हाथों से अन्त में साड़ी वितरण करवायी गयी।

भक्ति और ममता से सजे उपहार - वृंदावन

सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सेवा सदन, वृन्दावन (मथुरा) में माताएं अपने प्रेम और भक्ति से कान्हा जी की पोशाक, टोपियाँ, लिफाफे और उपहार तैयार करती हैं।
उनके हाथों से निकली हर कृति में आस्था, ममता और आशीर्वाद समाया रहता है, जो हर दर्शनार्थी के हृदय को छू लेता है।

वृंदावन श्रीमद्भागवत कथा – कृष्ण कुटीर आश्रय सदन, वृंदावन

कथा का प्रत्येक अध्याय भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति की महिमा और धर्म के महत्व को उजागर करता रहा आचार्य श्री ज्ञानेश गौड़ जी महाराज के रसपूर्ण वचनों से न केवल वातावरण भावविभोर हुआ, बल्कि हर श्रोता के हृदय में भक्ति का संचार हुआ | आश्रम की माताओं के आनंदित चेहरे और भक्तों की श्रद्धा इस आयोजन की पवित्रता और सफलता का प्रतीक बने।

🙏 सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान
🌿 संस्थापक/प्रबंधक – डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी ‘मधुपेश’ जी
🌿 मुख्य यजमान – डॉ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी ‘विपिन’ जी
🌿 अध्यक्ष – श्रीमती स्नेहिल पाण्डेय जी

✨ यह सात दिवसीय कथा महोत्सव हर भक्त के लिए आत्मिक उत्थान और प्रभु के प्रति समर्पण का अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न – कृष्ण कुटीर आश्रय सदन, वृंदावन

SSS NGOकृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, वृन्दावन मथुरा – दिनांक 16.08.2025 को महिला कल्याण निगम लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तपोषित एवं सार्वजनिक शिक्षोंनयन संस्थान (SSS NGO) द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, वृन्दावन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
✨ कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:
🌼 श्री श्री राधा कृष्ण चन्द्र का विशेष श्रृंगार दर्शन
🍲 छप्पन भोग अर्पण एवं दर्शन
🕉️ पंचामृत महा अभिषेक एवं भव्य आरती
🎶 वृद्ध माताओं एवं अतिथिगणों द्वारा भक्तिमय कीर्तन – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” एवं “नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”
🍬 अंत में सभी वृद्ध माताओं को महाप्रसाद वितरण

🙏 सभी वृद्ध माताओं ने इस पावन पर्व को अपार श्रद्धा, प्रेम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

स्वतंत्रता दिवस उत्सव – कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, वृंदावन

महिला कल्याण निगम लखनऊ द्वारा वित्तपोषित एवं सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, वृंदावन (मथुरा) में 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं संस्था संचालक श्री शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रेमपूर्वक मिठाई वितरित की गई, जिससे माहौल खुशी और देशभक्ति से भर गया। 

Jyoti Pandey
Vineeta

Vrindavan, Mathura

Mobile Number

7317705111
6306887163

Address

Krishna Kutir Women's Shelter House, Sunrakh Bangar Vrindavan, Mathura.

Scroll to Top

सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम

सेवा और सहयोग से बनते हैं असली रिश्ते

Volunteer
0 +
Old Age Home
0 +
Yr
0 +

आपका एक दान, किसी के जीवन में उम्मीद की रौशनी बन सकता है

Best Old Age Home NGO in Lucknow | SS Sansthan NGO

SS Sansthan NGO is the Best Old Age Home NGO in Lucknow, providing a safe and caring environment for senior citizens. Our NGO offers quality healthcare, nutritious meals, and emotional support to ensure the well-being of elderly individuals. We are dedicated to improving the lives of the elderly with love and dignity. If you are looking for a trusted old age home in Lucknow, SS Sansthan NGO is your best choice.

जब उम्र के अंतिम पड़ाव पर अपनों का साथ छूट जाता है, तब ज़रूरत होती है एक ऐसे आश्रय की, जहाँ बुज़ुर्गों को न केवल छत मिले, बल्कि अपनापन भी महसूस हो। एस.एस. संस्थान एनजीओ, में संचालित वृद्धाश्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को एक गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है।

Our Work

Old Age Home

Elderly care facility providing support, health services, companionship, safety, and comfort for senior citizens in a nurturing environment.

Shelter Homes

Providing safe, comfortable old age homes, shelters, and temporary housing with compassionate care for senior citizens in Sarojini Nagar, Hardoi, Kanpur.

Educational Institutes

Offering quality education, skill development, and holistic learning experiences through schools, colleges, and training centers for overall student growth and success.

Drinking Water & Sanitation

At Sarvajanik Shikshonnayan Sansthan NGO, we recognize the importance of access to clean and safe drinking water, especially for the elderly.

Global Rain Water & Harvesting

At Sarvajanik Shikshonnayan Sansthan NGO, we are committed to the sustainability of our community and the environment.

Skill Development Training

At Sarvajanik Shikshonnayan Sansthan NGO, we believe in the transformative power of education and skill development.

SSS NGO के प्रमुख उद्देश्य

Save Water
100%
Education
100%

अपने वो नहीं होते, जो सिर्फ तस्वीरों में साथ खड़े होते हैं, बल्कि अपने वो होते है जो तकलीफों में साथ खड़े होते हैं।

जो लोग अपने कर्मों से संसार में कोई परिवर्तन नहीं लाते, वे जीवन के वास्तविक उद्देश्य को नहीं समझ पाते। इस दुनिया में हर व्यक्ति का एक उद्देश्य है, और जब आप उस उद्देश्य के लिए काम करते हैं, तो आप न केवल अपनी जिंदगी बदलते हैं, बल्कि दूसरों की जिंदगी में भी एक नई रोशनी लाते हैं !
(सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम )

Our NGO OLD Age Home Branches

SS Sansthan NGO, Lucknow का गौरव ​

विगत दिवस आयोजित विशेष कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री आशिम अरुण जी एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी भी मंच पर उपस्थित रहे।

SSS NGO, लखनऊ के वृद्धाश्रम से वरिष्ठजन श्री विश्वनाथ मेहरा जी, श्री के.के. सिंह जी, श्री अरविंद अरोड़ा जी, श्रीमती जनक दुलारी जी, श्रीमती इंद्रा निगम जी एवं सुश्री कविता भट्टाचार्य जी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री विश्वनाथ मेहरा जी को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ, जब वे प्रथम सत्र के संवाद में माननीय मंत्रीगण के साथ मंच साझा कर संवाद में सम्मिलित हुए।

Lucknow Best Old Age Home NGO

Testimonial

Scroll to Top
"},"swiperClass":"swiper","settings":{"page":[],"editorPreferences":[]},"kit":{"active_breakpoints":["viewport_mobile","viewport_tablet"],"global_image_lightbox":"yes","lightbox_enable_counter":"yes","lightbox_enable_fullscreen":"yes","lightbox_enable_zoom":"yes","lightbox_enable_share":"yes","lightbox_title_src":"title","lightbox_description_src":"description","woocommerce_notices_elements":[]},"post":{"id":1118,"title":"Vrindavan-Mathura%20-%20SS%20Sansthan%20NGO","excerpt":"","featuredImage":false}};

सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम

सेवा और सहयोग से बनते हैं असली रिश्ते

Volunteer
0 +
Old Age Home
0 +
Yr
0 +

आपका एक दान, किसी के जीवन में उम्मीद की रौशनी बन सकता है

Best Old Age Home NGO in Lucknow | SS Sansthan NGO

SS Sansthan NGO is the Best Old Age Home NGO in Lucknow, providing a safe and caring environment for senior citizens. Our NGO offers quality healthcare, nutritious meals, and emotional support to ensure the well-being of elderly individuals. We are dedicated to improving the lives of the elderly with love and dignity. If you are looking for a trusted old age home in Lucknow, SS Sansthan NGO is your best choice.

जब उम्र के अंतिम पड़ाव पर अपनों का साथ छूट जाता है, तब ज़रूरत होती है एक ऐसे आश्रय की, जहाँ बुज़ुर्गों को न केवल छत मिले, बल्कि अपनापन भी महसूस हो। एस.एस. संस्थान एनजीओ, में संचालित वृद्धाश्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को एक गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है।

Our Work

Old Age Home

Elderly care facility providing support, health services, companionship, safety, and comfort for senior citizens in a nurturing environment.

Shelter Homes

Providing safe, comfortable old age homes, shelters, and temporary housing with compassionate care for senior citizens in Sarojini Nagar, Hardoi, Kanpur.

Educational Institutes

Offering quality education, skill development, and holistic learning experiences through schools, colleges, and training centers for overall student growth and success.

Drinking Water & Sanitation

At Sarvajanik Shikshonnayan Sansthan NGO, we recognize the importance of access to clean and safe drinking water, especially for the elderly.

Global Rain Water & Harvesting

At Sarvajanik Shikshonnayan Sansthan NGO, we are committed to the sustainability of our community and the environment.

Skill Development Training

At Sarvajanik Shikshonnayan Sansthan NGO, we believe in the transformative power of education and skill development.

SSS NGO के प्रमुख उद्देश्य

Save Water
100%
Education
100%

अपने वो नहीं होते, जो सिर्फ तस्वीरों में साथ खड़े होते हैं, बल्कि अपने वो होते है जो तकलीफों में साथ खड़े होते हैं।

जो लोग अपने कर्मों से संसार में कोई परिवर्तन नहीं लाते, वे जीवन के वास्तविक उद्देश्य को नहीं समझ पाते। इस दुनिया में हर व्यक्ति का एक उद्देश्य है, और जब आप उस उद्देश्य के लिए काम करते हैं, तो आप न केवल अपनी जिंदगी बदलते हैं, बल्कि दूसरों की जिंदगी में भी एक नई रोशनी लाते हैं !
(सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम )

Our NGO OLD Age Home Branches

SS Sansthan NGO, Lucknow का गौरव ​

विगत दिवस आयोजित विशेष कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री आशिम अरुण जी एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी भी मंच पर उपस्थित रहे।

SSS NGO, लखनऊ के वृद्धाश्रम से वरिष्ठजन श्री विश्वनाथ मेहरा जी, श्री के.के. सिंह जी, श्री अरविंद अरोड़ा जी, श्रीमती जनक दुलारी जी, श्रीमती इंद्रा निगम जी एवं सुश्री कविता भट्टाचार्य जी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री विश्वनाथ मेहरा जी को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ, जब वे प्रथम सत्र के संवाद में माननीय मंत्रीगण के साथ मंच साझा कर संवाद में सम्मिलित हुए।

Lucknow Best Old Age Home NGO

Testimonial

Scroll to Top
","urls":{"assets":"https:\/\/sssansthan.co.in\/wp-content\/plugins\/pro-elements\/assets\/","rest":"https:\/\/sssansthan.co.in\/wp-json\/"},"settings":{"lazy_load_background_images":true},"popup":{"hasPopUps":false},"shareButtonsNetworks":{"facebook":{"title":"Facebook","has_counter":true},"twitter":{"title":"Twitter"},"linkedin":{"title":"LinkedIn","has_counter":true},"pinterest":{"title":"Pinterest","has_counter":true},"reddit":{"title":"Reddit","has_counter":true},"vk":{"title":"VK","has_counter":true},"odnoklassniki":{"title":"OK","has_counter":true},"tumblr":{"title":"Tumblr"},"digg":{"title":"Digg"},"skype":{"title":"Skype"},"stumbleupon":{"title":"StumbleUpon","has_counter":true},"mix":{"title":"Mix"},"telegram":{"title":"Telegram"},"pocket":{"title":"Pocket","has_counter":true},"xing":{"title":"XING","has_counter":true},"whatsapp":{"title":"WhatsApp"},"email":{"title":"Email"},"print":{"title":"Print"},"x-twitter":{"title":"X"},"threads":{"title":"Threads"}},"woocommerce":{"menu_cart":{"cart_page_url":"https:\/\/sssansthan.co.in\/cart\/","checkout_page_url":"https:\/\/sssansthan.co.in\/checkout\/","fragments_nonce":"786f0f7851"}},"facebook_sdk":{"lang":"en_US","app_id":""},"lottie":{"defaultAnimationUrl":"https:\/\/sssansthan.co.in\/wp-content\/plugins\/pro-elements\/modules\/lottie\/assets\/animations\/default.json"}};